spot_img

भाजपा विधायक की डेंगू से मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

HomeNATIONALभाजपा विधायक की डेंगू से मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

अहमदाबाद। गुजरात में भाजपा की विधायक आशा पटेल (MLA Asha Patel) का रविवार को निधन हो गया। वह डेंगू से पीड़ित थीं और उनका अहमदाबाद में एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। महसाना जिले में ऊंझा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक पटेल जायडल अस्पताल में भर्ती थीं। शुक्रवार को उन्हें भर्ती किया गया था और वेंटिलेटर पर रखा गया था।

भैयाजी ये भी देखे : भारतीय भाषाओं के संरक्षण में प्रमुख भूमिका निभाए शैक्षिक संस्‍थान : उपराष्‍ट्रपति

राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल (MLA Asha Patel) ने उनकी मौत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “मुझे यह बताते हुए बहुत कष्ट हो रहा है कि ऊंझा विधायक आशा पटेल अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्हें जायडस अस्पताल में डेंगू के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि आशा पटेल के पार्थिव शरीर को ऊंझा ले जाया जाएगा जहां जनता उनके अंतिम दर्शन कर सकेगी और अपनी शृद्धांजलि अर्पित कर सकेगी।

उपचुनाव में जीत हासिल की

राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (MLA Asha Patel) और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आशा पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आशा पटेल 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधायक चुनी गई थीं। हालांकि, फरवरी 2019 में वह भाजपा में शामिल हो गई थीं और उपचुनाव में जीत हासिल कर अपनी सीट सुरक्षित रखी थी।