spot_img

बड़ी खबर : महाराष्ट्र पुलिस ने केंद्रीय मंत्री को किया गिरफ़्तार, दर्ज़ थी FIR

HomeNATIONALबड़ी खबर : महाराष्ट्र पुलिस ने केंद्रीय मंत्री को किया गिरफ़्तार, दर्ज़...

मुंबई। मुख्यमंत्री पर विवादित बयान देने वाले केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राणे की गिरफ्तारी पुलिस ने उनके खिलाफ दर्ज़ FIR के आधार पर किया है। राणे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर एक विवादित ब्यान दिया था।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : भूपेश-टीएस की राहुल के साथ मीटिंग ख़त्म, ढाई…

जिसके बाद अपमानजनक और घृणास्पद बयानों के आधार पर आईपीसी की कई धाराओं के तहत महाराष्ट्र पुलिस ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पर मामला दर्ज किया था।

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के ख़िलाफ़ पुणे के चतुरशृंगी पुलिस स्टेशन में युवा सेना की शिकायत के बाद FIR दर्ज़ की गई थी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए नारायण राणे के ख़िलाफ़ IPC की धारा 153 और 505 के तहत FIR दर्ज़ की गई है।

इधर इस मामलें में गिरफ़्तारी से पहले केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा था कि “मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि मेरे ख़िलाफ़ FIR दर्ज़ की गई है। मैंने कोई अपराध नहीं किया है। 15 अगस्त के बारे में कोई नहीं जानता तो क्या यह अपराध नहीं है? मैंने कहा था कि मैं थप्पड़ मार देता और यह अपराध नहीं है।”

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। इसी कार्यक्रम में शिरकत करने केंद्रीय मंत्री राणे महाराष्ट्र के रायगढ़ जिला में पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान ही कहा था कि “यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री (ठाकरे) को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हो गए हैं। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़ कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।”

भैयाजी ये भी देखे : कोरोना से देशभर में ठीक हुए 3 करोड़ 17 लाख मरीज़,…

राणे ने दावा किया कि 15 अगस्त को जनता को संबोधित करते समय ठाकरे यह भूल गए थे, कि आजादी को कितने साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाषण के बीच में वह अपने सहयोगियों से पूछ रहे थे कि स्वतंत्रता दिवस को कितने साल हुए हैं।