spot_img

Olympic 2020 : गोल्ड पर लगा नीरज चोपड़ा का भाला, याकुब वाल्देज को दी शिकस्त

HomeNATIONALOlympic 2020 : गोल्ड पर लगा नीरज चोपड़ा का भाला, याकुब वाल्देज...

नई दिल्ली। भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह देश के लिए व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी और पहले एथलीट हैं। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की दूरी के साथ पहला स्थान हासिल किया।

भैयाजी जी ये भी देखे : Olympic 2020 : गोल्फर अदिति मेडल से चुकी, पीएम बोले-किया शानदार प्रदर्शन

86.67 मीटर के साथ चेक गणराज्य के याकुब वाल्देज दूसरे स्थान पर रहे जबकि उनके ही देश के विटेस्लाव वेसेली को 85.44 मीटर के साथ कांस्य मिला। नीरज से पहले अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।

भैयाजी जी ये भी देखे : Exclusive : “खेल रत्न” के नाम बदलने पर सिंहदेव ने कसा तंज़, “राजीव जी को ध्यानचंद से लड़ा रहे”

अभिनव ने हालांकि यह स्वर्ण निशानेबाजी में जीता था। यहां टोक्यो में नीरज ने जो किया है वह ऐतिहासिक है क्योंकि इससे पहले भारत को ओलंपिक में एथलेटिक्स इवेंट्स में कभी कोई पदक नहीं मिला।