spot_img

बड़ी ख़बर : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का बढ़ा कार्यकाल, आदेश ज़ारी

HomeNATIONALबड़ी ख़बर : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का बढ़ा...

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के कार्यकाल को तीन साल के बढ़ा दिया है। केंद्र ने ये एक्टेंशन राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 (1990 का 20) की धारा 3 के तहत दिया है।

भैयाजी जी ये भी देखे : रक्षाबंधन : भाजी के रेशों से बन रही राखियां, जांजगीर चाँपा…

रेखा शर्मा राष्ट्रीय महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अगले 3 साल के लिए एक बार फिर अपनी ज़िम्मेदारी निभाएंगी। उनका दूसरा कार्यकाल 07.08.021 से यानी आज से ही प्रभावी होगा। ज़ारी आदेश में ये भी कहा गया है कि वह 65 वर्ष की उम्र तक अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, इस पद पर बनी रहेंगी।

गौरतलब है कि रेखा शर्मा ने 7 अगस्त 2018 को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में अध्यक्ष की जिम्मेदारी सम्हाली थी। शर्मा ने साल 2015 के अगस्त महीने में सदस्य एक सदस्य के रूप में आयोग से जुड़ी हुई हैं और इसके नियमित प्रमुख बनने से पहले 29 सितंबर, 2017 से अध्यक्ष के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाला।

राष्ट्रीय महिला आयोग में निभाई भूमिका

रेखा शर्मा ने कोरोना महामारी के दौरान अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने बुजुर्गों की मदद करने के लिए “हैप्पी टू हेल्प टास्क फोर्स” बनाया था। जिसकी चर्चा देशभर में हुई।

भैयाजी जी ये भी देखे : RBI : भारत के विदेशी मुद्रा खज़ाने में दर्ज़ हुई 9 अरब डॉलर से ज़्यादा की बढ़त

वहीं महामारी के दौरान महिलाओं के लिए शिकायत दर्ज कराने लिए शर्मा ने ही सभी महिला आयोग को “व्हाट्सएप हेल्पलाइन” भी शुरू करने के लिए निर्देशित किया था। जिससे महिलाओं की शिकायत पर उक्त मामलों में त्वरित सुनवाई हो सकें।