spot_img

वसूली के लिए अवकाश के दिन दफ्तर पहुंचे कर्मचारियों की लगा दी सर्वे में ड्यूटी, प्रभावित हुई वसूली

HomeCHHATTISGARHवसूली के लिए अवकाश के दिन दफ्तर पहुंचे कर्मचारियों की लगा दी...

महासमुंद: शनिवार को अवकाश होने के बाद भी पालिका दफ्तर कर भुगतान के लिए खुला और वसूली के लिए कर्मचारी भी पहुंचे। लेकिन इस बीच कर्मचारियों की ड्यूटी टीकाकरण सर्वे में लगाए जाने से दोपहर बाद राजस्व वसूली कार्य प्रभावित हो गया।

दफ्तर खुला होने की वजह से सुबह से ही करदाता भुगतान के लिए कार्यालय पहुंचते रहे। लेकिन दोपहर को कर्मचारियों के नहीं होने से वसूली प्रभावित हो गई। वार्ड प्रभारी नहीं होने की वजह से कुछ लोग बिना कर जमा किए ही लौट गए। दरअसल वसूली के लिए बुलाए गए कर्मचारियों की अचानक टीकाकरण में ड्यूटी लगा दी गई। दोपहर बाद कर्मी सर्वे करने चले गए। इधर, अवकाश के दिन भी कार्यालय बुलाकर सर्वे के नाम से अतिरिक्त कार्य देने से कर्मचारियों ने नाराजगी जाहिर की। हालांकि इसकी शिकायत उन्होनें अधिकारियों से नहीं की है। इधर, अफसरोंं का कहना है कि शासन का निर्देश का पालन तो करना है।

भैयाजी ये भी देखे : खाल तस्करी मामलें में बोले महेश गागड़ा, तस्करों का द्वीप बनता…

5 करोड़ का लक्ष्य 2 की ही वसूली हुई

वर्तमान वित्तीय वर्ष व बकाया को मिलाकर पालिका को कुल 5 करोड़ 95 लाख रुपए की वसूली करनी है। लेकिन बीते फरवरी तक मात्र 2 करोड़ रुपए की वसूली हो पाई है जो लक्ष्य का 39 फीसदी है। यही कारण है कि वसूली का प्रतिशत बढ़ाने पिछले दो माह से पालिकाकर्मी लगे हुए हैं। इसके लिए इस माह शनिवार-रविवार अवकाश के दिन भी कार्यालय भुगतान के लिए खोला जा रहा है और टैक्स जमा करने करदाता पहुंच भी रहे हंै।

भैयाजी ये भी देखे : अजय चंद्राकर का सीएम भूपेश से सवाल, किसानों को कब मिलेगा…

नए वित्तीय वर्ष में 17 दिन ही शेष

करीब 17 दिन बाद नया वित्तीय वर्ष प्रारंभ हो जाएगा। जिसके साथ ही पालिका में राजस्व का नया लक्ष्य निर्धारित होगा और वर्तमान वित्तीय वर्ष का बकाया भुगतान को मिलाकर वसूली का नया लक्ष्य दिया जाएगा। राजस्व वसूली कम होने की वजह से पालिका की माली हालत पहले ही खराब है कर्मियोंं को वेतन भुगतान करना मुश्किल हो गया है।