spot_img

Watch Video : विजय दिवस पर मोदी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, लोगो हुआ ज़ारी…

HomeNATIONALWatch Video : विजय दिवस पर मोदी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि,...

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-पाकिस्तान युद्ध की 50वीं वर्षगांठ विजय दिवस (Vijay Diwas) पर नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे। जहाँ उन्होंने 1971 में हुए इस युद्ध में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भैयाजी ये भी पढ़े : फिर बढे एलपीजी सिलेंडर के दाम ,जानिए आपके शहर का रेट

इसके बाद पीएम मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल में विजय दिवस पर  “स्वर्णिम विजय मशाल” भी जलाई है जो देश भर में इस विजय की गाथा बताने के लिए भ्रमण करेगी।

ये मशाल देश के उन स्थानों में ख़ास तौर पर पहुंचाई जाएगी जहां इस युद्ध में शहीद हुए और शामिल हुए सैनिक है।

साथ ही इस युद्ध में परमवीर चक्र और महावीर चक्र के विजेताओं के गांव तक भी ये मशाल पहुंचकर उनकी शहादत को याद कित्या जाएगा।

इधर विजय दिवस (Vijay Diwas) पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने “स्वर्णिम विजय वर्ष” के लिए लोगो ज़ारी किया है। राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीटर एकाउंट के ज़रिए इसकी जानकारी साझा की है।

जिसमें उन्होंने लिखा है कि “मैं भारतीय सेना की वीरता और पराक्रम की परंपरा को सलाम करता हूं।

मुझे उन बहादुर सैनिकों की बहादुरी याद है, जिन्होंने 1971 के युद्ध में एक नई किंवदंती लिखी थी।

उनका बलिदान सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा है। यह देश उन्हें हमेशा याद रखेगा।”

गौरतलब है कि साल 1971 के दिसंबर महीने में भारतीय सशस्त्र बलों और पाकिस्तानी सेना के बीच युद्ध छिड़ा था। जिसके बाद इस युद्ध में भारत ने निर्णायक और ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

इसी युद्ध के परिणाम स्वरूप नए देश बांग्लादेश का जन्म हुआ था। यही नहीं बल्कि इतिहास में दूसरे विश्व युद्ध के बाद इस युद्ध में सबसे बड़ा सैन्य आत्मसमर्पण भी था। इस लिए 16 दिसंबर को भारत विजय दिवस (Vijay Diwas) मनाता है।

इस लिहाज़ से 16 दिसंबर 2020 से भारत अपने विजय दिवस (Vijay Diwas) के 50 वर्ष पुरे होने का जश्न पुरे सालभर मनाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने “स्वर्णिम विजय वर्ष” के नाम कई कार्यक्रम भी ज़ारी किए है।