spot_img

नहीं होगा भारतीय संसद का शीतकालीन सत्र, कांग्रेस ने खोला मोर्चा…

HomeNATIONALनहीं होगा भारतीय संसद का शीतकालीन सत्र, कांग्रेस ने खोला मोर्चा...

नई दिल्ली। इस बार भारतीय संसद (Indian Parliament) का शीतकालीन सत्र नहीं होगा। इस बात का आधिकारिक तौर ऐलान कर दिया गया है। हालाँकि पहले ही इस बात को लेकर अटकले लगाई जा रही थी।

संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कांग्रेस के लोकसभा नेता को लिखे पत्र में कहा है कि “सभी राजनीतिक दल कोरोना से बचने के लिए संसद (Indian Parliament) के शीतकालीन सत्र को आहूत करने के पक्ष में नहीं है।

वहीं साल 2021 के जनवरी में ही सीधे बजट सत्र शुरू करने की बात भी जोशी ने लिखी है। हालाँकि इस पर कांग्रेस का कहना है कि “सत्र आहूत नहीं करने को लेकर किसी भी तरह की कोई चर्चा उनसे नहीं की गई है।”

दरअसल केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के पत्र का जवाब दिया। जिसमें किसानों के विरोध प्रदर्शन और विवादास्पद नए कृषि कानूनों पर चर्चा करने के लिए एक विशेष सत्र की मांग की गई थी।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने कानूनों में संशोधन की आवश्यकता पर जोर दिया था। जिस पर मंत्री ने जवाब दिया कि उन्होंने सभी दलों के नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया था और सर्वसम्मति को COVID-19 के कारण सत्र नहीं बुलाए जाने पर सभी ने सहमति दी है।

हालांकि कोरोना की वज़ह से लंबे समय के बाद सितंबर में मानसून सत्र आयोजित किया गया था। 27 बिलों के साथ अधिकांश उत्पादक सत्र 10 निरंतर बैठकों में पारित हुए। उन बिलों में तीन कृषि कानून भी थे, जिन्होंने वर्तमान किसानो को विरोध के लिए सड़कों पर उतारा है।

जोशी ने कांग्रेस सांसद को लिखा “दिल्ली में कोरोना संक्रमण के दौरान हर रोज़ बढ़ रहे मामलों के चलते सर्दियों का समय बेहद महत्वपूर्ण हैं।
वर्तमान में हम दिसंबर के मध्य में हैं और कोविड वैक्सीन बहुत जल्द आने की उम्मीद है।

इस संबंध में मैंने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से अनौपचारिक रूप से संपर्क किया है और उन्होंने इस महामारी के बिच संसद में काम करने पर करने के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की है।”