spot_img

बड़ी ख़बर : भाजपा प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी व सह-प्रभारी नवीन का दो दिवसीय दौरा…

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : भाजपा प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी व सह-प्रभारी नवीन का दो...
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और बिहार के विधायक व प्रदेश सह-प्रभारी नितिन नवीन का आगामी 07 दिसम्बर को राजधानी आगमन हो रहा है। पुरंदेश्वरी व नवीन सोमवार 07 दिसम्बर की सुबह नई दिल्ली से प्रस्थान कर 09 बजे रायपुर पहुँचेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक़ रायपुर पहुँचने के बाद नेता द्वय की भाजपा(BJP) प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री के साथ बैठक होगी। इसके बाद पुरंदेश्वरी व नवीन प्रदेश भाजपा और सभी मोर्चा पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, कोरग्रुप, सांसदों-विधायकों व  प्रमुख नेताओं के साथ बैठक में शिरक़त करेंगे। नेता द्वयराजधानी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। दूसरे दिन 8 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री के साथ बैठक के बाद पुरंदेश्वरी व नवीन की नई दिल्ली वापसी होगी।