spot_img

बड़ी खबर : गोलबाजार के कारोबारियों को मिलेगी एक रूपये में ज़मीन…

HomeCHHATTISGARHबड़ी खबर : गोलबाजार के कारोबारियों को मिलेगी एक रूपये में ज़मीन...

रायपुर। गोलबाजार (GolBazaar) के कारोबारियों को उनका मालिकाना हक मिलेगा। इसके लिए बाज़ार स्थित पूर्व से पट्टे पर आबंटित भूमि को एक रूपये टोकन दर पर भूमि आबंटन करने का आदेश ज़ारी हो गया है।

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा रायपुर जिला कलेक्टर को इस संबध में आदेश ज़ारी कर दिया गया है।

भैयाजी ये भी पढ़े : जशपुर : तोहफ़े में मिली मांदर बज़ाते दिखे मुख्यमंत्री भूपेश, अमरजीत ने गए गीत…

गोलबाजार (GolBazaar) स्थित भूमि ब्लॉक 92, प्लाट नम्बर 1 रकबा 153305 वर्गफुट भूमि का नगर पालिक निगम रायपुर को एक रूपये प्रति वर्गफुट की टोकन दर पर आबंटन किये जाने की राज्य शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इससे गोलबाजार (GolBazaar) के व्यापारियों को मालिकाना हक दिए जाने की दिशा में शीघ्र आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही करने का रास्ता साफ़ हो गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश एवं प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया के मार्गदर्शन ये आदेश ज़ारी किए गए है। नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के निरन्तर सकारात्मक प्रयासों से ये आदेश दिए गए है।

भैयाजी ये भी पढ़े : Big Breaking : गोलबाजार के शो रूम में लगी आग, हड़कंप…

राज्य शासन द्वारा गोलबाजार (GolBazaar) पर ज़ारी इस आदेश पर महापौर एजाज ढेबर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस हेतु नगर निगम रायपुर की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिव कुमार डहरिया को धन्यवाद दिया है।