spot_img

गणेश पंडाल गई पत्नी, पति ने कर दी हत्या

HomeCHHATTISGARHगणेश पंडाल गई पत्नी, पति ने कर दी हत्या

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट थाना अंतर्गत ग्राम उरंगा में पति ने पत्नी की टांगी से वार कर हत्या कर दी। घटना के समय गांव के कुछ लोगों के साथ पति-पत्नी भी हाथियों से बचाव के लिए पक्के घर की छत पर सोने गए थे। पति की हरकतों को देख अधिकांश लोग छत से नीचे उतर गए थे। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि पत्नी बिना बताए गणेश पंडाल में गई थी।

मैनपाट के ग्राम उरंगा सहित आसपास के कई ग्राम हाथियों से प्रभावित हैं। हाथी प्रभावित गांवों के लोग इन दोनों हाथियों से बचने के लिए आसपास के पक्के मकान की छत पर सोते हैं। गुरुवार की रात को गांव के संतराम, राजकुमार तथा अन्य लोग हाथी के डर से एक व्यक्ति के मकान के छत पर सो रहे थे। भोर में गांव का ही श्रीराम मांझी अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ उसी मकान के छत में सोने आया था। उसने अपने हाथ में टांगी रखा था। आरोपी श्रीराम मांझी पत्नी धुनी बाई को आस- पास पूजा पाठ में नही जाने धमकी दे रहा था।