spot_img

छत्तीसगढ़ में टोनही के शक में चार लोगों की हत्या

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ में टोनही के शक में चार लोगों की हत्या

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई। 2 बहन, 1 भाई और एक साल के बच्चे की हत्या की गई है। गुरुवार को सभी की लाश एक घर में मिली। वारदात कसडोल थाना इलाके की है।

मृतको का नाम पुलिस द्वारा चेतराम, जमुना बाई, यशोदा बाई और छोटू बताया जा रहा है।  जानकारी के मुताबिक, छरछेद गांव के एक घर में 4 लोगों की खून से लथपथ लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि, आरोपियों ने टोनही के शक में मर्डर किया है। फिलहाल पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

बलौदाबाजार में एक परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या। - Dainik Bhaskar

आरोपी भी एक ही परिवार के

बलौदाबाजार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि, पकड़े गए 3 आरोपी दूसरे मोहल्ले के हैं और तीनों एक ही परिवार के हैं। आरोपियों के साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। स्थिति को काबू करने के लिए गांव में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। आरोपियों का नाम पुलिस द्वारा रामनाथ पाटले, दीपक पाटले और दिल पाटले बताया जा रहा है। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।