spot_img

ड्राइवर ने महिला को नशीली कोल्डड्रिंक देकर बनाया हवस का शिकार

HomeCHHATTISGARHड्राइवर ने महिला को नशीली कोल्डड्रिंक देकर बनाया हवस का शिकार

रायपुर। रेप और छेड़छाड़ के कड़े कानून बनाए गए हैं। इसके बावजूद ऐसी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहा है।  ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आया है। यहां आरोपी बस ड्रायवर ने अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड स्थित महिंद्रा ट्रेवल्स के यार्ड में महिला से रेप किया। पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर सोनी लाल को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार रात 8 बजे की है।

इस बस में महिला से रेप किया गया था। - Dainik Bhaskar

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता महासमुंद जिले के सरायपाली की रहने वाली है । 3 दिन पहले पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़कर बस स्टैंड के पास रह रही थी। ड्रायवर की नजर महिला पर पड़ी।  जानकारी के मुताबिक ड्रायवर ने उसे सुबह से लेकर शाम तक खाने के लिए दिया और फिर नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसी बस में ड्राइवर ने महिला से शुक्रवार रात 11 बजे रेप किया।

आरोपी ने अपराध कबूला

घटना के चंद घंटों बाद ही पुलिस ने आरोपी ड्रायवर सोनी लाल को गिरफ्तार कर लिया। ड्रायवर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया, कि वो महिंद्रा ट्रेवल्स का ड्रायवर है और शुक्रवार की रात आठ बजे वारदात को उसने अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिंद्रा प्रबंधन ने ड्रायवर को उनका कर्मचारी होने से मना कर दिया है।

बस मालिको के पास कितने कर्मचारी पुलिस को पता नहीं

जिले में सवारी गाड़ी चलाने वाले वाहन मालिको के पास कितने कर्मचारी है। इस बात का आंकड़ा पुलिस के पास नहीं है। इन कर्मचारियों द्वारा आयदिन विवादित घटनाओं को अंजाम दिया जाता है, उसके बाद भी बस मालिको द्वारा इनका वेरीफिकेशन  नहीं करवाया गया है। इस घटना से सबक लेकर पुलिस महकमें के अधिकारी बस मालिको के कर्मचारियों का वेरीफिकेशन करने और उनकी जानकारी एकत्र करने की बात कर रहे है। विभागीय अधिकारियों का दावा है, कि आने वाले दिनों में बस मालिको से उनके कर्मचारियों का रिकॉर्ड जमा करवाया जाएगा।