spot_img

अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन, CM ने की स्वास्थ लाभ की कामना

HomeCHHATTISGARHअस्पताल में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन, CM ने की स्वास्थ लाभ...

रायपुर। देशबंधु के संपादक और सूबे के वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन (Lalit Surjan) की तबियत बिगड़ी है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है। जिसके बाद उन्हें अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी स्तिथि स्थिर बताई गई और उनका उपचार ज़ारी है।

इधर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि “वरिष्ठ पत्रकार और देशबंधु पत्र समूह के मुख्य संपादक ललित सुरजन (Lalit Surjan) जी गंभीर रूप से अस्वस्थ हैं। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वे दीर्घायु हों और हमारा मार्गदर्शन करते रहें।”

सूबे के स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि ” देशबंधु पत्र के मुख्य सम्पादक श्री ललित सुरजन (Lalit Surjan) जी की अस्वस्थता के बारे में जानकारी मिली। मुझे पूरा विश्वास है वो जल्द ही स्वस्थ होकर फिर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करते रहेंगे । देश को ऐसे निर्भीक और निडर पत्रकारों का साथ सदैव चाहिए। ”

गौरतलब है कि ललित सुरजन (Lalit Surjan) देशबंधु पत्र समूह के प्रधान संपादक है। वे 1961 से एक पत्रकार के रूप में कार्यरत है। वे एक जाने माने कवि व लेखक है। ललित सुरजन स्वयं को एक सामाजिक कार्यकर्ता मानते है। साहित्य, शिक्षा, पर्यावरण, सांप्रदायिक सदभाव व विश्व शांति से सम्बंधित विविध कार्यों में उनकी गहरी संलग्नता है।

ललित सुरजन (Lalit Surjan) ने 29 नवंबर को अपने फेसबुक पर एक कविता कोरोना योद्धाओं के लिए पोस्ट की थी। देखिए उनकी कविता…

युद्ध करता है अनथक मेहनत
देखो, सचमुच कितना
भव्य है युद्ध!
कितना तत्पर और
कितना कुशल!
अलस्सुबह वह
साइरनों को जगाता है और
एंबुलेंस भेज देता है
दूर-दराज़ तक,
हवा में उछाल देता है
शवोंं को और
घायलों के लिए
बिछा देता है स्ट्रेचर….