spot_img

हर घर तिरंगा अभियान अब पूरे देश का अभियान है : गुरु प्रकाश पासवान

HomeCHHATTISGARHहर घर तिरंगा अभियान अब पूरे देश का अभियान है : गुरु...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के दृष्टिगत मंगलवार को पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक में मार्गदर्शन करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, बिहार प्रदेश भाजपा के मंत्री और हर घर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी गुरुप्रकाश पासवान उपस्थित थे।

ये ख़बर भी देखे : अग्रवाल सभा कार्यकारिणी की हुई बैठक, अग्रसेन जयंती की तैयारियों पर…

हर घर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी एवं बिहार प्रदेश भाजपा मंत्री पासवान ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत इस अभियान को एक वृहद रूप देना है। 11, 12 और 13 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान को पूरी ताकत के साथ सफल बनाना है। इस अभियान का नेतृत्व युवा मोर्चा द्वारा किया जाएगा और यह अभियान प्रत्येक विधानसभा में होगा। कार्यक्रम में सभी को पूर्ण सहभागिता देनी है और इस कार्यक्रम को हमें पूरा करना है।

पासवान ने कहा कि 12, 13, एवं 14 अगस्त को हमें प्रदेश के सभी स्मारक सहित स्मारक युद्ध स्मारक एवं शहीद प्रतिमाओं में स्वच्छता अभियान चलाकर माल्यार्पण का कार्यक्रम भी करना है। देश की धरोहर इन स्मारकों में हमें स्वच्छता अभियान चलाना है। हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक क्षेत्र के प्रत्येक मंडल के हर बूथ में करना है एवं जिला स्तर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी है।

इसके लिए प्रचार-प्रचार भी आवश्यक है। सोशल मीडिया एवं नमो ऐप के माध्यम से कार्यक्रम की फोटो एवं वीडियो अपलोड करनी है। मीडिया में प्रदेश एवं जिला स्तर पर पत्रकार वार्ता भी आयोजित करनी है ताकि यह अभियान पूरी तरह कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जनता में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत कर सके। संगठनात्मक दृष्टि से 10 अगस्त तक प्रत्येक जिला मंडल एवं बूथ स्तर तक यह बैठक संपन्न करनी है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस राष्ट्रव्यापी अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर राष्ट्र निर्माण में और जन कल्याण में सहयोग करेंगे।

पासवान ने कहा कि 14 अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस वह काला दिन है, जब देश को दो टुकड़ों में बाँटने का काम कांग्रेस ने किया। देश ने विभाजन का दंश झेला है। भारतीय जनता पार्टी एक वैचारिक स्तंभ को मानने वाली पार्टी है और इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन कर रही है, जिसके तहत प्रत्येक जिलों में हमें विभाजन विभीषिका को लेकर एक सेमिनार करना है और इसके तहत हमें उक्त स्थान पर प्रदर्शनी भी लगानी है। पासवान ने कहा कि विभाजन विभीषिका की वजह से 2 करोड लोग विस्थापित हुए थे और लाखों लोगों की हत्या हुई थी।

राष्ट्रीय एकता की भावना से रहें ओतप्रोत : देव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने कहा कि भाजपा के इस अभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाने के लिए घर-घर सम्पर्क कर हर घर पर तिरंगा लहराने की योजना बनी है। इस अभियान के मद्देनजर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रैली निकाली जाएगी। इस अभियान के दृष्टिगत 11 से 14 अगस्त 2024 तक तिरंगा यात्रा का आयोजन रखा जाएगा जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा की अग्रणी भूमिका रहेगी।

13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक घर एवं व्यावसायिक केन्द्रों पर ‘हर घर तिरंगा’ लहराने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इन कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि वे राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत रहें। श्री देव ने कहा कि 12 से 14 अगस्त तक महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता का अभियान चलाया जाएगा। 13 से 15 अगस्त तक महापुरुषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया जाएगा।

देव ने कहा कि 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका” स्मृति दिवस है। यह दिन भारत के विभाजन तथा अभूतपूर्व मानव विस्थापन, रक्तपात एवं मजबूरी में पलायन की दर्दनाक कहानी कहता है। इस दिन विभाजन की सच्चाई से जन-जन को अवगत कराते हुए प्रदर्शनी लगाकर व संगोष्ठी/सम्मेलन कर विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए लाखों की संख्या में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम रखा जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों की तैयारी और सफल आयोजन की दृष्टि से 8 से 10 अगस्त तक जिला एवं मंडल स्तर पर बैठकें होंगीं।

कांग्रेस ने देश को नुकसान पहुँचाने का काम किया : साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा पर आधारित पार्टी है और देश सेवा, समाज सेवा और देश के विकास के लिए कार्य करती है। भाजपा की सरकार विचारधारा को लेकर बनती है। साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को हमेशा जाति, धर्म, तुष्टीकरण और वर्ग के आधार तोड़ने का काम किया है। कांग्रेस ने कभी आरक्षण तो सभी संविधान खतरे में है कहकर देश में झूठ फैलाने का काम किया है।

कांग्रेस ने हमेशा देश को और देश की नागरिकों को नुकसान पहुँचाने के लिए काम किया है, वहीं भारतीय जनता पार्टी जनता के विकास और विश्वास के लिए कार्य करती है। देश भक्ति, राष्ट्र प्रेम के लिए लोगों में राष्ट्रीयता की भावना को और दृढ़तर करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया है।

ये ख़बर भी देखे : शंकराचार्य के प्राकट्य महोत्सव में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के लिए सोचने वाली पार्टी है और देश को जोड़ने का काम भाजपा ही करती है। साव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक रूप से संचालित करने की योजना बनाई गई है। कांग्रेस का षड्यंत्र लोगों तक जाना चाहिए। भाजपा की विचारधारा से लोगों को जोड़ने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।