spot_img

आदित्य नारायण बंधे सात फेरे में, गर्ल फ्रेंड स्वेता संग की मंदिर में शादी

HomeENTERTAINMENTआदित्य नारायण बंधे सात फेरे में, गर्ल फ्रेंड स्वेता संग की मंदिर...

मुंबई /फेमस सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण अपनी गर्ल फ्रेंड स्वेता अग्रवाल से आज सात फेरे में बंधने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से दी है। बता दे कि कोरोना के चलते आदित्य और स्वेता सादगी पूर्ण तरीके से शादी करने का फैसला किये हैं।

 

जिसके चलते दोनों की शादी आज एक मंदिर में हो रही है। जिसमें केवल 50 लोग ही शामिल हुए हैं। जिसके बाद दोनों 2 दिसंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे जिसमें फ़िल्मी दुनियां के कई नामी सितारे आने की उम्मीद है।

 

 

आदित्य की शादी की तस्वीरें और वीडियोज़ आना शुरू हो गए हैं। इन फोटोज़ में आदित्य जहां क्रीम कलर की शेरवानी में नज़र आ रहे हैं। शेरवानी के साथ उन्होंने गले में हरे रंग की माला डाल रखी है और आंखों पर चश्मा लगा है। वहीं श्वेता ने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना है जिसके साथ उन्होंने पिंक लर की शॉल कैरी की है।

 

 

आदित्य नारायण के पिता उदित नारायण ने बताया है कि ‘हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेंद्र, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और माधुरी दीक्षित को रिसेप्शन पार्टी के लिए इन्वाइट किया है। हालांकि कोविड को देखते हुए वो लोग पार्टी में आएंगे या नहीं ये अभी मैं कह नहीं सकता’।

 

 

आदित्य की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शादी के कार्ड की वीडियो सिंगर के एक इंस्टाग्राम फैन पेज पर शेयर की गई है। इस वीडियो में एक शाही कार्ड दिखाई दे रहा है। कार्ड के ऊपर दूल्हा-दुल्हन का नाम लिखा और कार्ड खोलने पर एक महल नज़र आ रहा है। दोनों की शादी का कार्ड काफी खूबसूरत है। आप भी देखें वीडियो।