spot_img

विष्णु मंत्रिमंडल विस्तार : अमर, राजेश, गजेंद्र सहित इन नामों पर चर्चा, समीकरण बिठाने आज भी बैठक…

HomeCHHATTISGARHविष्णु मंत्रिमंडल विस्तार : अमर, राजेश, गजेंद्र सहित इन नामों पर चर्चा,...

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णु सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही हो सकता है। पार्टी सूत्रों की अगर मन तो आज इसलिए एक और बड़ी बैठक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पार्टी के आला नेताओं से करेंगे, हालांकि इन मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रसाद नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीएम साय बुधवार को चर्चा कर चुके हैं।

बुधवार को देर रात अमित शाह और जेपी नड्डा के मुलाकात के दौरान तमाम विषयों के साथ ही अपने मंत्रिमंडल विस्तार पर भी मुख्यमंत्री विष्णु देव ने चर्चा की। इस चर्चा में सूबे के कई दिग्गज नेताओं के नाम सामने आए हैं, जिसमें से बिलासपुर से अमर अग्रवाल, रायपुर से राजेश मूणत, कुरूद विधायक अजय चंद्राकार, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, दुर्ग से गजेंद्र यादव के नाम पर चर्चा हुई है।

पार्टी सूत्रों की माने तो अमर अग्रवाल, राजेश मूणत और गजेंद्र यादव के नाम की चर्चा जोरों पर है। जिसमें अमर और राजेश में से किसी एक को चयनित करने का मन बनाया जा रहा है। राजेश मूणत रायपुर पश्चिम के विधायक हैं, रमन सरकार में भी मंत्री भी रह चुके हैं। वही अमर अग्रवाल बिलासपुर से भाजपा के दिग्गज नेता स्व. लखीराम अग्रवाल के बेटे हैं। पार्टी में तगड़ी पहुंच, बिलासपुर संभाग में सबसे बड़ा नाम होने के साथ ही अमर अग्रवाल रमन सरकार में वित्त मंत्री जैसी महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा चुके हैं, ऐसे में उनका नाम भी पूरी मजबूती के साथ सामने आ रहा है।

इन दो नामों के अलावा तीसरा नाम गजेंद्र यादव का है। पार्टी के भीतरखाने में तो गजेंद्र का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है। ऐसा इसलिए भी लगभग क्योंकि गजेंद्र पिछड़ा वर्ग से आते हैं, इसके साथ ही उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जनसंघ और आरएसएस से जुड़ी हुई है, लिहाजा गजेंद्र यादव के नाम पर किसी को भी कोई शंका–संशय नहीं है। बहरहाल इन नाम के अलावा अजय चंद्राकर, पुरंदर मिश्रा के नाम पर भी चर्चा होने की ख़बर है।

विधानसभा के मानसून सत्र से पहले शपथ

पार्टी सूत्रों के माने तो छत्तीसगढ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने के 1 दिन पहले तक भी मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। सीएम विष्णु देव विधानसभा के मानसून सत्र में अपने फुल फ्लैश मंत्रियों के साथ ही सदन में जाना चाहते हैं। यदि किसी कारणवश ऐसा नहीं हो पता है, और मंत्रिमंडल का विस्तार मानसून सत्र के पहले नहीं हो पता तो इस स्थिति में मानसून सत्र के खत्म होते ही कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा।