spot_img

कोरबा-सक्ती हादसे मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना, 9-9 लाख रुपए की सहायता राशि का किया ऐलान

HomeCHHATTISGARHकोरबा-सक्ती हादसे मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना, 9-9 लाख रुपए की सहायता राशि...

रायपुर। प्रदेश में कोरबा जिले में कुएं में जहरीली गैस से 4 लोगों की और सक्ती जिले में 5 लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है तथा पीड़ित परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिवारजनों को 9-9 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये हैं।

ये खबर भी देखें : भाजपा ने नियुक्त किए नए प्रदेश प्रभारी…नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ का…

इसमें से 4-4 लाख रुपए आरबीसी छह-चार के अंतर्गत तथा मुख्यमंत्री की ओर से 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि शामिल है। उल्लेखनीय है कि सक्ती जिले में कुएं में हुए रिसाव में पिता और दो पुत्रों सहित पांच लोगों की मौत हुई जबकि कोरबा में पिता और बेटी समेत चार लोगों की मृत्यु हुई।