spot_img

CM योगी के दौरे के बाद हाथरस केस में जांच तेज, बाबा के 6 करीबी गिरफ्तार

HomeNATIONALCM योगी के दौरे के बाद हाथरस केस में जांच तेज, बाबा...

दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को हुई भगदड़ के मामले में जिला पुलिस ने सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद जांच में तेजी ला दी है। हादसे के बाद मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अलीगढ़ आईजी रेंज शलभ माथुर ने प्रेस वार्ता की और गिरफ्तारी की पुष्टि क है। आईजी माथुर ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से जब पूछताछ की गई तो मालूम चला है कि यह लोग आयोजन समिति में थे। पूर्व में भी यह कई आयोजन करा चुके हैं।इन लोगों का काम पंडाल का व्यवस्था करना भीड़ इकट्ठा करना होता है।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

  • राम लड़ैते पुत्र रहबारी सिंह यादव, मैनपुरी
  • उपेंद्र सिंह यादव पुत्र रामेश्वर सिंह, फिरोजाबाद
  • मेघसिंह पुत्र हुकुम सिंह, हाथरस
  • मुकेश कुमार पुत्र मोहर सिंह, हाथरस
  • मंजू यादव पत्नी सुशील कुमार, हाथरस
  • मंजू देवी पत्नी किशन कुमार यादव, हाथरस