spot_img

मासूम बच्चों की मौत के मामले में जांच का निर्देश, बंद ऑक्सीजन प्लांट को दोबारा शुरु करेगा स्वास्थ्य विभाग

HomeCHHATTISGARHमासूम बच्चों की मौत के मामले में जांच का निर्देश, बंद ऑक्सीजन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार जल्द 500 डॉक्टरों की भर्ती करेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय इस भर्ती प्रक्रिया को शुरु कराने के लिए कागजी कार्रवाई कर रहा है। इस संबंध में जल्द आदेश जारी होगा। डॉक्टरों की भर्ती के साथ ही प्रदेश में बीते दो साल से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को दोबारा शुरु किया जाएगा। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस संबंध में अधिकारियों के निर्देश दिए है।

मीडिया से चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, 10 दिनो के भीतर 500 बॉन्ड डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। पीएससी के माध्यम से हर रोज डॉक्टरों भर्ती होगी। निचले स्तर पर भी भर्ती की जाएगी। उरला में दो नवजात की मृत्यु को लेकर कहा कि, कल इस घटना की सूचना आई थी। तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं। एक दो घंटे में जांच रिपोर्ट भी आ जाएगी, कार्यवाही भी होगी।

शांति का पाठ पढ़ाने वाले हिंसक कैसे होंगे

मंत्री श्याम बिहारी ने बताया कि, जिसने विश्व को शांति का पाठ पढ़ाया है। वो हिंदु हिंसक कैसे हो सकता है। विश्व का नजरिया भारत के लिए अलग है। वहीं राहुल गांधी के माफी मांगने की बात पर बोले कि, सवाल बीजेपी का नहीं है, सावल पूरे देश का है। देश के सांसद के नेता प्रतिपक्ष होकर जिस शब्द का उपयोग किया है। वो गलता है, अगर माफी मांग ली तो समाज विचार कर सकता है।