spot_img

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर जवानों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 ढ़ेर

HomeNATIONALछत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर जवानों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 ढ़ेर

नारायणपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ 5 नक्सलियों के मारे जानें की खबर है। जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही थी। मुठभेड़ कोहकमेटा थाना क्षेत्र के अबूझमाड़ के जंगलों में हुई है।

नारायणपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को जवान सर्चिंग पर निकले थे। सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर जवानों ने तीन तरफ से नक्सलियों को घेरा है। नक्सली-जवानों के बीच मंगलवार से गोलीबारी जारी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार देर शाम तक जवान वापस लौटेंगे और उसके बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएग। मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड, विशेष कार्य बल, BSF और ITBP के जवान शामिल थे।