spot_img

चूल्हा जलाते समय महिला झुलसी, गंभीर

HomeCHHATTISGARHचूल्हा जलाते समय महिला झुलसी, गंभीर

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में चूल्हा जलाते समय आग लगने से महिला गंभीर रुप से झुलस गई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की सूचना पुलिस को दी है। महिला की हालत ठीक होने के बाद पुलिस मामले में बयान लेगी और आगे की कार्रवाई करेगी।

भिलाई-3 थाना पुलिस ने बताया कि चरोदा बस्ती में दाऊ रामकमल नारायण चौक के पास जागेश्वरी यादव नाम की महिला गोबर के उपलों में मिट्टी तेल डालकर चूल्हा जला रही थी। वह ध्यान नहीं दे पाई और आग अचानक ही भभक गई। इससे महिला आग की चपेट में आ गई।

महिला की साड़ी में आग पकड़ लेने से वह बुरी तरह जल गई। आसपास मौजूद लोगों ने मुश्किल से आग बुझाया। इसके बाद उसे इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल दुर्ग रेफर कर दिया गया। महिला को बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।