spot_img

अमरनाथ यात्रियों को ले जा रही कार का हादसा, दो की हालत गंभीर

HomeCHHATTISGARHअमरनाथ यात्रियों को ले जा रही कार का हादसा, दो की हालत...

अनंतनाग। अमरनाथ यात्रा का आज (1 जुलाई) तीसरा दिन है। 6 हजार 619 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था रविवार को जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुआ। इस बीच, यात्रियों को ले जा रही एक कार का रविवार को पहलगाम के पास चंदनवाड़ी में एक्सीडेंट हो गया। इसमें दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान झारखंड के विजय मंडल और गुरवा देवी के रूप में हुई है। BSF ने दोनों के इलाज के लिए डीआरडीओ अस्पताल ले आई। इसके बाद उन्हें अनंतनाग के जीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई गई है।

रविवार को निकले तीसरे जत्थे में में 1141 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी सुबह 3:50 बजे, 319 गाड़ियों से रवाना हुए। अबतक 3838 यात्री चंदनवाड़ी, पहलगाम रूट से जबकि 2781 यात्री बालटाल रूट से हिम-शिवलिंग के दर्शन करने निकले हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा शनिवार (29 जून) से शुरू हो गई। पहले दिन 14 हजार यात्रियों ने अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। 52 दिन की यात्रा 19 अगस्त को खत्म होगी।

38 से ज्यादा कंपनियां तैनात

यात्रा अनंतनाग में पारंपरिक 48 किमी लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल में 14 किलोमीटर छोटे, लेकिन कठिन बालटाल मार्ग से गुजरेगी। अनंतनाग जिले में 3 हजार 880 मीटर ऊंचाई पर स्थित बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए 3.50 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जम्मू-कश्मीर के रियासी में 9 जून को श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इस घटना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।