spot_img

T20 World Cup : विश्व विजयी हुआ “भारत” दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से दी मात

HomeNATIONALT20 World Cup : विश्व विजयी हुआ "भारत" दक्षिण अफ्रीका को 7...

 

मुंबई। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर T20 World Cup अपने नाम कर लिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाएं और अफ्रीका को 20 ओवर में केवल 169 रनों पर ही रोक दिया। और 7 रन से मैच जीतते हुए विश्व विजेता का खिताब अपने नाम किया। भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों के जबरदस्त प्रदर्शन के बाद भारत ने 11 साल के बाद आईसीसी खिताब और 13 साल के बाद वर्ल्ड कप के सुखे को खत्म किया है। भारत का यह दूसरा T20 World Cup है। भारत ने आखिरी बार साल 2007 में T20 World Cup जीता था, वही आखिरी बार 2011 में वनडे वर्ल्ड कप उठाया था।