spot_img

Video : सदन में बिगड़ी राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम की तबीयत

HomeCHHATTISGARHVideo : सदन में बिगड़ी राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम की तबीयत

नई दिल्ली। संसद सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को राज्यसभा में कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम की तबीयत बिगड़ने की खबर आई है। आनन-फानन में फूलो देवी को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया। उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना तब हुई, जब सदन के अंदर NEET परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर विपक्ष विरोध-प्रदर्शन कर रहा था।

ये खबर भी देखें : यूनिफाईड कमाण्ड की बैठक, मुख्यमंत्री साय ने नक्सल समस्या के समूल…

ग़ौरतलब है कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी सांसदों के साथ नीट का मुद्दा उठाया और कहा कि इस मामले पर चर्चा होनी चाहिए। नीट पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के भारी हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई थी। खबर है कि हंगामे के बीच फूलो देवी की तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गईं। साथी सांसदों ने फूलो देवी को संभाला और तुरंत एंबुलेंस बुलाई। संसद परिसर में फूलो देवी को लेकर जाने का वीडियो सामने आया है।

ये खबर भी देखें : प्रदेश के 166 नगरीय निकायों को चुंगी क्षतिपूर्ति मद से 28…

वही सीएम विष्णुदेव साय ने फूलोदेवी नेताम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सीएम X पर लिखा, राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के संसद सत्र के दौरान अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई है।मां दंतेश्वरी से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।