spot_img

CAF जवान ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती…

HomeCHHATTISGARHBASTARCAF जवान ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालात में अस्पताल में...

 

बीजापुर। सूबे के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में CAF कैंप में एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल जवान को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर कैंप में गोली चलने से हड़कंप मच गया है, सूचना मिलते ही CAF और पुलिस के आलाअधिकारी मौके पहुंचे है। इस मामलेंं में पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है। CAF का ये कैंप बीजापुर के भोपालपट्टनम थाना अंतर्गत आता है।

मिली जानकारी के मुताबिक CAF कैंप रामपुरम में 15वीं डी कंपनी में जवान ने मारी खुद को गोली मार ली है। जवान की हालात गंभीर है,उसे बेहतरइलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है।

जवान का नाम मनोज दिनकर ग्राम भोगांव जिला जांजगीर का रहने वाला है। खुद को गोली मारने का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं CAF कंपनी के आलाअधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे हुए हैं। इस घटना की पुष्टि सहायक सेनानी 15th बटालियन बीजापुर डी.पी. बड़ा ने की है।