spot_img

कुरियर कंपनी और बैंक के बीच NEET पेपर लीक होने का शक, अब तक 4 राज्यों से 26 गिरफ्तारियां

HomeNATIONALकुरियर कंपनी और बैंक के बीच NEET पेपर लीक होने का शक,...

दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले में CBI केस दर्ज कर चुकी है। बिहार EOU की रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के हजारीबाग में क्वेश्चन पेपर के रखरखाव और रिसीविंग में लापरवाही हुई है। क्वेश्चन पेपर्स को 3 मई को दिल्ली से रांची फ्लाइट से लाया गया। क्वेश्चन पेपर सीधे SBI बैंक की ब्रांच में पहुंचने चाहिए थे, लेकिन इन्हें कूरियर कंपनी के बाहर ही छोड़ दिया। इसके बाद कुरियर कंपनी के ई रिक्शा की मदद से पेपर्स को बैंक तक ले जाया गया। कुरियर कंपनी और बैंक के बीच क्वेश्चन पेपर लीक होने का शक है।

बिहार EOU की जांच की रिपोर्ट के मुताबिक पेपर लीक कराने में हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल, ऑब्जर्वर और सेंटर इनचार्ज की भूमिका हो सकती है। दरअसल, क्वेश्चन पेपर का ऑटोमैटिक डिजिटल बॉक्स नहीं खुला। वहीं, जिस बैग में क्वेश्चन पेपर का बॉक्स था, वह नीचे से फटा हुआ था।

पेपर लीक मामले में 8 आरोपियों की जमानत याचिका पर 2 जुलाई को सुनवाई

NEET पेपर लीक मामले में 25 जून को 8 आरोपियों की जमानत याचिका पर पटना ADJ-5 कोर्ट में सुनवाई हुई। पेपर लीक मामले में अब तक 13 आरोपी बिहार से और 6 झारखंड के देवघर से गिरफ्तार किए गए हैं। इन्हीं में से आठ आरोपियों ने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी। पूरी खबर पढ़ें

अस्पातल में 6 मई से 5 जून तक एडमिट रहा पेपर लीक मास्टरमाइंड

पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया उर्फ संजीव कुमार 6 मई यानी एग्जाम के अगले दिन से गायब है। वह नालंदा के नूरसाराय उद्यान महाविद्यालय में तकनीकी सहायक के पद पर है। कॉलेज से बिना बताए 6 मई से 14 मई तक गायब रहने पर कॉलेज ने संजीव को कारण बताने के लिए पत्र लिखा। इसका जवाब संजीव कुमार ने 18 मई को दिया। उसने लिखा कि अचानक तबीयत खराब होने की वजह से उसे छुट्टी लेनी पड़ी और वह 6 मई से अस्पताल में है। उसने कॉलेज से 5 जून तक छुट्टी दी जाने की परमिशन ली।

महाराष्ट्र से गिरफ्तार 2 आरोपियों की पुलिस रिमांड 2 जुलाई तक बढ़ी

पेपर लीक मामले में 25 जून को महाराष्‍ट्र में ATS ने 4 शिक्षकों के खिलाफ पब्लिक एग्‍जाम एक्‍ट 2024 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा, लातूर के 2 टीचर्स- संजय तुकाराम जाधव और जलील खान को गिरफ्तार किया गया है। स्‍पेशल कोर्ट ने आज दोनों आरोपियों की पुलिस रिमांड 2 जुलाई तक बढ़ा दी है। तीसरे आरोपी कोंगलवार को हिरासत में लिया गया जबकि चौथा गंगाधर अब भी फरार है।