spot_img

ट्रेन में यात्रियों को होगी समस्या तो 10 मिनट में प्रतिनिधी पहुंचकर करेंगे समस्या का समाधान

HomeCHHATTISGARHट्रेन में यात्रियों को होगी समस्या तो 10 मिनट में प्रतिनिधी पहुंचकर...

रायपुर। ट्रेन में सफर के दौरान रेलवे से शिकायत करने पर अब 10 मिनट के भीतर समस्या जानकर यात्रियों तक तत्काल मदद पहुंचाई जाएगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से यात्रियों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के लिए रायपुर, बिलासपुर और नागपुर मंडल में वॉर रूम बनाया गया है।

इस वॉर रूम में रेलवे ने 100 से अधिक लोगों को तैनात किया है, जो 24 घंटे अलग-अलग शिफ्ट में यात्रियों की समस्या सुनते हैं और निराकरण कर उन्हें अपडेट भी कर रहे हैं। इसी के साथ वॉर रूम की मदद से यात्रियों की समस्याओं पर रिस्पॉन्स करने की समय सीमा को 40 से 10 से 15 मिनट तक ला दिया गया है, जिससे चलती ट्रेन में सफर करने वाले मुसाफिरों की तमाम समस्याओं को जल्द हल किया जा रहा है।

सभी विभागों के प्रतिनिधि जुड़ेगे

वॉर रूम में 24 घंटे रेलवे के सभी विभागों से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहते हैं। सभी विभागों के लोगों के मौजूद रहने से शिकायतों का तेजी से समाधान हो जाता है। इस तरह के वॉर रूम की स्थापना देश के अलग-अलग हिस्सों में इस साल की गयी थी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे लगातार फर्स्ट रिस्पॉन्स पर काम कर रहा है। इसी के साथ यात्रियों की समस्याओं का समाधान करने के समय में भी कमी आ रही है। यात्रियों की लगभग 100 प्रतिशत समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 01 अप्रैल, 2023 से 31 मार्च, 2024 तक रेल मदद एप पर प्राप्त रेल यात्रियों के लगभग 62777 समस्याओं व शिकायतों का शत-प्रतिशत त्वरित समाधान निदान किया किया गया।

24 घंटे समस्याओं का निस्तारण

रेलवे अधिकारियों ने बताया, कि लगातार यात्रियों की समस्याओं के निराकरण के लिए पहल कर रहा है। इसी कड़ी में यात्रियों की शिकायत के लिए बने नंबर 139 और रेल मदद ऐप के जरिये जो शिकायत मिलती है, उसकी निगरानी और निराकरण के लिए तीन मंडल और जोन में वॉर रूम तैयार किया गया है। यहां रेलवे कर्मचारी 24 घंटे बैठकर यात्रियों की तरफ से आने वाली समस्याओं का निस्तारण कर रहे हैं।