spot_img

MLA के भतीजे ने गलत दिशा में फॉर्च्यूनर चलाकर मारी बाइक सवार को टक्कर, मौत

HomeNATIONALMLA के भतीजे ने गलत दिशा में फॉर्च्यूनर चलाकर मारी बाइक सवार...

नासिक। पुणे पोर्श केस के बाद पुणे से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। पुणे में शनिवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ है। आरोप है कि NCP विधायक दिलीप मोहिते पाटिल के भतीजे मयूर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

हादसा पुणे-नासिक हाईवे पर एकलाहारे इलाके में हुआ है। मयूर फॉर्च्यूनर कार से गलत दिशा में चला रहा था। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान ओम भालेराव (19 साल) के रूप में हुई है। मंचर पुलिस स्टेशन में मयूर मोहिते पाटिल के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार भी किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मयूर पुणे शहर की ओर जा रहा था। टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए थे। मयूर नशे में कार चला रहा था या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। अल्कोहॉल टेस्ट के लिए उसका सैंपल लिया गया है। हालांकि, दुर्घटना के बाद मीडिया को दिए गए बयान में विधायक दिलीप मोहिते ने कहा कि उनका भतीजा मौके से भागा नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि वह नशे में नहीं था।