spot_img

ईद-उल-अजहा पर राज्यपाल हरिचंदन और सीएम साय ने दी मुबारकबाद…

HomeCHHATTISGARHईद-उल-अजहा पर राज्यपाल हरिचंदन और सीएम साय ने दी मुबारकबाद...

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकानाएं दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि ईद-उल-अजहा का त्यौहार हमें त्याग, बलिदान, संस्कारवान बनने और मानव उत्थान के लिए समर्पण की सीख देता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की है।

ये ख़बर भी देखें : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : रायपुर में मुख्यमंत्री साय, कांकेर में बृजमोहन करेंगे योगाभ्यास

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा है कि यह पर्व ईश्वर के प्रति समर्पण, त्याग एवं बलिदान को प्रेरित करता है। इससे ईश्वर के प्रति आस्था और समाज में प्रेम, सहिष्णुता, भाईचारा एवं एकजुटता की भावना बढ़ती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से परस्पर सद्भाव, एकता व भाईचारे की गौरवशाली परंपरा के अनुसार पर्व मनाने की अपील की है।