spot_img

T20 World Cup : भारत लौट सकते है शुभमन गिल और आवेश खान

HomeSPORTST20 World Cup : भारत लौट सकते है शुभमन गिल और आवेश...

मुंबई। भारतीय टीम के रिजर्व खिलाड़ी शुभमन गिल और आवेश खान कनाडा के खिलाफ मैच के बाद मौजूदा T20 World Cup से टीम का साथ छोड़ भारत लौट आएंगे। टीम इंडिया में बैकअप के तौर पर दोनों खिलाड़ी टीम के बाकी सदस्यों के साथ फ्लोरिडा गए।

ये ख़बर भी देखें : एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने इंस्टा पर शेयर की हॉट फोटोशूट की तस्वीरें, वायरल…

गिल और आवेश उन चार सदस्यीय रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थे। वहीं, दो और अन्य रिजर्व खिलाड़ी खलील अहमद और रिंकू सिंह टीम के साथ बने रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, T20 World Cup में गिल और आवेश दोनों खिलाड़ियों का साथ टीम इंडिया के साथ केवल यूएस लेग तक ही था।

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ग्रुप चरण में लगातार तीन मैच जीतकर टूर्नामेंट के सुपर आठ चरण में पहुंच गई। यूएस लेग के अपने आखिरी मैच में भारत शनिवार को फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल में कनाडा से भिड़ेगा। भारत ने आयरलैंड, पाकिस्तान और यूएसए को हराकर अब तक टूर्नामेंट में ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

फ्लोरिडा में खराब मौसम की स्थिति भारत की जीत की लय में खलल डाल सकती है। फिलहाल फ्लोरिडा में बाढ़ जैसी स्थिति ने स्थानीय लोगों के लिए कहर बरपाया है। माना जा रहा है कि T20 World Cup के कुछ और मैच भी इससे प्रभावित हो सकते हैं।

ये ख़बर भी देखें : एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के खोले राज़, कहा-एमी के साथ…

जानकारी के अनुसार, रिंकू और खलील टीम के साथ रहेंगे और ब्रिजटाउन, बारबाडोस जाएंगे जहां भारत 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पहला सुपर आठ मैच खेलेगा। अन्य दो सुपर आठ मैच 22 जून को एंटीगा और 24 जून को सेंट लूसिया में होंगे।