spot_img

Video : सीएम विष्णुदेव बोले, छत्तीसगढ़ के कामकाजों का ओड़िशा में भी दिखा असर…

HomeCHHATTISGARHVideo : सीएम विष्णुदेव बोले, छत्तीसगढ़ के कामकाजों का ओड़िशा में भी...

रायपुर। ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी ओडिशा पहुंचे है। ओड़िशा जाने से पहले मुख्यमंत्री साय ने कई महत्पूर्ण मामलों पर पत्रकारों से चर्चा की।

ये ख़बर भी देखें : वर्ल्ड बैंक : अगले तीन साल में भारत 6.7 प्रतिशत की विकास दर से आगे बढ़ेगा

अपने ओडिशा दौरे की जानकारी देते हुए सीएम साय ने बताया कि “ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह आज है, जिसमें शामिल होने हम सब जा रहे है। मेरे साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक पुरंदर मिश्रा भी जा रहें है।”

उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ के नेताओं और मंत्रियों का सहयोग ओडिशा के चुनाव में रहा है। ओडिशा की जनता ने हमारे प्रधानमंत्री पर और मोदी की गारंटी पर विश्वास किया है। पहली बार ओडिशा में भाजपा की स्पष्ट बहुमत में सरकार बनी है।”

ये ख़बर भी देखें : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में होगा भव्य आयोजन..

सीएम ने कहा कि “छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना की तरह ओडिशा में भी पार्टी को सुभद्रा योजना का लाभ अब वहां की महिलाओं को मिलेगा। ओडिशा में भी जो वहां का चुनावी घोषणा पत्र है, वह छत्तीसगढ़ की भांती ही है। हमने 100 दिन में छत्तीसगढ़ में जो काम किया, उसका असर ओडिशा पर भी दिखा है। भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है।”