spot_img

छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता बृजमोहन को दिल्ली से बुलावा, कल दोपहर में होंगे रवाना

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता बृजमोहन को दिल्ली से बुलावा, कल दोपहर में...

रायपुर। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने छत्तीसगढ़ 11 में से 10 सीट जीती है। अब पार्टी हाईकमान से सूबे को इसके इनाम का इंतज़ार है। इस बीच छत्तीसगढ़ में रिकार्ड मतों से जीतने वाले 8 बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल को दिल्ली से बुलावा आया है।

ये ख़बर भी देखें : बृजमोहन अग्रवाल की रणनीति से हारे ओडिशा के सीएम पटनायक…

बृजमोहन समेत दोबारा सांसद बनने वाले संतोष पांडे और विजय बघेल के आलावा सभी सांसद भी दिल्ली पहुंच सकते है। खबर है कि बृजमोहन, विजय या संतोष में से किसी एक को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

लोकसभा चुनाव में जिस तरह से छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा और 11 में से 10 सीट में जीत हासिल की। इससे ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस बार मोदी मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व मिल सकता है।

ऐसे में सबसे पहले आठ बार के विधायक और छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक वोटो से जीतने वाले बृजमोहन अग्रवाल का नाम सबसे मज़बूत दावेदारों में है। वहीं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश को हराकर दोबारा सांसद बनने वाले संतोष पांडे और दुर्ग सांसद विजय बघेल का नाम प्रमुखता से चल रहा है।

राष्ट्रीय स्तर पर किया प्रचार…दिलाई जीत

रायपुर लोकसभा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले बृजमोहन अग्रवाल भले ही करीब 35 सालों से छत्तीसगढ़ की राजनीति में हो। लेकिन इस बार के चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

बृजमोहन ने ओडिशा में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए जमकर प्रचार प्रसार किया। उन्होंने बलांगीर लोकसभा से संगीता कुमारी सिंहदेव, संबलपुर से धर्मेंद्र प्रधान, पुरी से संबित पात्रा और कटक लोकसभा से भतृहरि महताब के पक्ष में प्रचार कर वोट मांगे थे। जहां से भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है।

ओडिशा में ढहाया नवीन पटनायक का किला

ओडिशा में लोकसभा के साथ ही बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव में भी पूरी ताक़त झोक दी थी। ओडिशा में भाजपा ने बहुमत भी हासिल किया बल्कि कांटाबांजी से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भाजपा के आम कार्यकर्ता के हाथों हार का सामना करना पड़ा। यहां बृजमोहन अग्रवाल ने करीब एक सप्ताह में कई रोड शो और दर्जनों बैठक ली थी।

ये ख़बर भी देखें : NDA के नेता चुने गए नरेंद्र मोदी…तीसरी बार लेंगे प्रधानमंत्री पद…

जिसके बाद से कांटाबांजी में भाजपा के पक्ष में माहौल बनने लगा था। कांटाबांजी से लक्ष्मण बाग ने नवीन पटनायक को 16344 मतों से हराया। इसके अलावा बृजमोहन अग्रवाल ने तितलागढ़ विधानसभा के लिए नवीन जैन, संबलपुर से जयनारायण मिश्र, चिल्का से पृथ्वीराज हरिचंदन और अंगुल से प्रताप चंद्र प्रधान के लिए प्रचार किया था। यहाँ भी भाजपा ने अपनी जीत दर्ज की है।