spot_img

रायपुर ने छत्तीसगढ़ में बनाया रिकार्ड, 5 लाख 75 हज़ार की लीड से जीते बृजमोहन

HomeCHHATTISGARHरायपुर ने छत्तीसगढ़ में बनाया रिकार्ड, 5 लाख 75 हज़ार की लीड...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ और कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल ने भारी मतों से जीत दर्ज कर ली है। अग्रवाल ने 5 लाख 75 हज़ार 285 मतों से जीत दर्ज की है। बृजमोहन ने कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय पर ये जीत दर्ज की है। बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा चुनाव में 10 लाख 50 हज़ार 351 वोट मिले है। वही कांग्रेस के विकास उपाध्याय को 4 लाख 75 हज़ार 066 वोट ही मिल पाए।

ये ख़बर भी देखें : दुर्ग से “विजय बघेल” को मिली विजय, जांजगीर से कमलेश जांगड़े…

गौरतलब है कि बृजमोहन अग्रवाल राजधानी रायपुर के अजेय योद्धा माने जाते हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा में बृजमोहन 1990 में पहली बार विधायक चुनकर आए थे। इसके बाद से 1993, 1998, 2003, 2008, 2013, 2018 और 2023 में भी रायपुर की जनता ने उन्हें अपना मानते हुए विधायक चुना। राज्य निर्माण से पूर्व भी बृजमोहन मध्यप्रदेश सरकार में विभिन्न विभागों में मंत्री रह चुके है। वे विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार में शिक्षा, उच्चशिक्षा, धर्मस्व, सांस्कृति एवं पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री है।

विधानसभा चुनाव में भी बृजमोहन अग्रवाल ने 67,719 से मतों से जीतकर एक नया रिकॉर्ड विधानसभा चुनाव में कायम किया था। वहीं छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव में भी बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर 5 लाख 50 हज़ार वोटो से भी ज्यादा के मतों से जीत कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। फिलहाल मतों की गिनती ज़ारी है, एवं अंतिम घोषणा होना बाकी है।

ये ख़बर भी देखें : बड़ी ख़बर : बस्तर में भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप की जीत,…

सेजबहार से निकाली जाएगी विजय रैली

रायपुर लोकसभा से 575285 मतों से प्रचंड जीत का प्रमाण पत्र लेकर बृजमोहन अग्रवाल की विजय रैली मतगणना स्थल GEC इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार से 9 बजे रवाना होगी। जो संतोषी नगर, टिकरापारा, सिद्धार्थ चौक, कालीबाड़ी चौक, महिला थाना चौक, मोतीबाग चौक से होते हुए सिविल लाइन स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय सिविल लाइन पहुंचेगी।