spot_img

दुर्ग से “विजय बघेल” को मिली विजय, जांजगीर से कमलेश जांगड़े जीती…

HomeCHHATTISGARHBILASPURदुर्ग से "विजय बघेल" को मिली विजय, जांजगीर से कमलेश जांगड़े जीती...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल सीट में से दुर्ग लोकसभा सीट में भारतीय जनता पार्टी के “विजय बघेल” को एक बार फिर विजय मिली है। कुल 9 लाख 56 हज़ार 497 वोट विजय बघेल के खाते में आए। वहीं कांग्रेस के राजेंद्र साहू को महज़ 5 लाख 18 हज़ार 471 वोट से ही संतोष करना पड़ा। विजय बघेल ने दुर्ग लोकसभा सीट में 4 लाख 38 हज़ार 226 मतों से शानदार जीत दर्ज की है। जो सूबे में दूसरी सबसे बड़ी जीत मानी जा सकती है।

ये ख़बर भी देखें : बड़ी ख़बर : बस्तर में भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप की जीत,…

वही जांजगीर चांपा में भारतीय जनता पार्टी की कमलेश जांगड़े ने जीत दर्ज की है। कमलेश जांगड़े को कुल 6 लाख 78 हज़ार 199 वोट मिले है। कमलेश के निकटतम प्रतिद्वंदी रहे कांग्रेस के शिवकुमार डहरिया को 6 लाख 18 हज़ार 19 वोट ही मिल पाए है। कमलेश जांगड़े कुल 60 हज़ार मतों से जांजगीर चांपा में लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं।