spot_img

बड़ी ख़बर : बस्तर में भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप की जीत, कवासी लखमा हारे…

HomeCHHATTISGARHBASTARबड़ी ख़बर : बस्तर में भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप की जीत, कवासी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव में बस्तर से एक बड़ी खबर आ रही है। बस्तर लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के महेश कश्यप ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और भूपेश सरकार में मंत्री रहे कवासी लखमा को हरा दिया है। भारतीय जनता पार्टी के महेश कश्यप ने 55 हज़ार 245 मतों के अंतर से कवासी लखमा को हराया है। महेश कश्यप को 4 लाख 58 हज़ार 398 वोट मिले हैं। वही कवासी लखमा को चार लाख 30 हज़ार 153 वोट ही मिल पाए हैं।