spot_img

सरगुजा में “महाराज” विजयी…कांग्रेस की शशि को 64 हज़ार मतों से हराया

HomeCHHATTISGARHसरगुजा में "महाराज" विजयी...कांग्रेस की शशि को 64 हज़ार मतों से हराया

सरगुजा। छत्तीसगढ़ में वोटों की गिनती के बाद पहला परिणाम सरगुजा लोकसभा सीट का आया है। सरगुजा में भारतीय जनता पार्टी की जबरदस्त जीत हुई है। भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने सरगुजा लोकसभा सीट पर शानदार जीत दर्ज की है।

ये ख़बर भी देखें : छत्तीसगढ़ में प्रचंड जीत पर बोले किरण सिंहदेव, ये भाजपा कार्यकर्ताओं…

उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह को 64 हज़ार 822 वोटों से हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह को 6 लाख 48 हज़ार 378 वोट मिले है, जब कि भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के पक्ष में 7 लाख 13 हज़ार 200 मत पड़े है।

गौरतलब है कि 1952 में सरगुजा लोकसभा अस्तित्व में आया था। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित सरगुजा लोकसभा के लिए 17 बार आम चुनाव हो चुके है। जिसमें 9 बार कांग्रेस और 8 बार भाजपा और जनता पार्टी ने जीत दर्ज़ की है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से हुए चार आम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने इस सीट पर जीत हासिल की है।

ये ख़बर भी देखें : बड़ी ख़बर : रायपुर में सबसे बड़ी जीत, साढ़े पांच लाख…

सरगुजा लोकसभा में सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले की सभी आठ विधानसभा शामिल है। इसमें सरगुजा जिले की अंबिकापुर, लुंड्रा और सीतापुर विधानसभा है। बलरामपुर जिले की सामरी और रामानुजगंज के साथ सूरजपुर की प्रेम नगर, भटगांव और प्रतापपुर विधानसभा शामिल है।