spot_img

बंगाल की खाड़ी में उठ रहा भयंकर तूफान, केरल में तेज बारिश से 4 की मौत, पढ़े मानसून कब-कहा पहुचेगा

HomeNATIONALबंगाल की खाड़ी में उठ रहा भयंकर तूफान, केरल में तेज बारिश...

दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में भयंकर तूफान उठने वाला है। इस क्षेत्र में एक कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है। शुक्रवार, 24 मई तक इसके चक्रवात में बदलने की संभावना है। इस वजह से ओडिशा के उत्तरी जिलों, उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा केरल, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, त्रिपुरा में भी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

मौसम विभाग ने शुक्रवार से बालासोर जिले के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और उत्तरी ओडिशा के जिलों में मध्यम बारिश की संभावना जताई है। साथ ही यह भी अनुमान लगाया कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर 35-45 किमी प्रति घंटे से लेकर 55 किलो प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण बंगाल की खाड़ी से यह धीरे-धीरे बढ़कर हवा की स्पीड 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी। शुक्रवार सुबह से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को गुरुवार और शुक्रवार को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। मछुआरों से गुरुवार तक तट पर लौट आने की अपील की गई है। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त ने जिलाधिकारियों से अलर्ट रहने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कहा है।

केरल में बारिश: चार लोगों की मौत 

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के एक दिन बाद गुरुवार को केरल में बहुत भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में कई अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
  • 24 मई और 25 मई को केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 23 मई से 26 मई के बीच केरल में एक या दो स्थानों पर तेज हवाओं और बिजली गिरने के साथ आंधी आने की संभावना है।
  • मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार रात तक दक्षिण में विझिंजम से लेकर उत्तर में कासरगोड तक केरल के तट पर 0.4 से 3.3 मीटर तक ऊंची लहरें उठने अनुमान है।
  • बुधवार को दक्षिणी राज्य में अत्यधिक भारी बारिश हुई। आईएमडी ने केरल के पांच जिलों- पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया।
  • तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया और कन्नूर और कासरगोड जिलों में ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया।
  • केएसडीएमए ने मछुआरों को अगली चेतावनी तक समुद्र में न जाने की चेतावनी भी दी।
  • लगातार बारिश को देखते हुए केरल स्वास्थ्य विभाग ने महामारी की रोकथाम गतिविधियों को मजबूत करने के प्रयासों के तहत एक राज्य नियंत्रण कक्ष खोला है।

उत्तर भारत में अगले 5 दिन जारी रहेगी गर्मी
उत्तर पश्चिम भारत, उत्तरी मध्य प्रदेश और गुजरात के मैदानी इलाकों में अगले 5 दिनों तक लून चलने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 से 26 मई तक लू चलेगी। उत्तरी-पश्चिम मध्य प्रदेश, दिल्ली, जम्मू संभाग, हिमाचल, गुजरात, महाराष्ट्र में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। ऐसे में लोग जरूरत पड़ने पर घरों से बाहर निकलें।

मानसून का क्या हाल है?
मानसून के लिहाज से खुशखबरी है। इस बार समय से पहले मानसून आगे बढ़ रहा है। अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अल नीनो प्रणाली कमजोर हो रही है। ला नीना स्थितियां एक्टिव हो रही है। यही कारण है कि भारत में मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है। इस बार मानसून अंडमान निकोबार में तीन दिन पहले 19 मई को आ गया है।

राज्यों में कब आएगा मानसून?

राज्य तारीख
अंडमान निकोबार 22 मई
बंगाल की खाड़ी 26 मई
केरल, तमिलनाडु 1 जून
कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और असम का कुछ हिस्सा 5 जून
महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का ऊपरी हिस्सा, पश्चिम बंगाल 10 जून
गुजरात व मध्य प्रदेश की सीमा, छत्तीसगढ़, ओडिशा झारखंड और बिहार 15 जून
गुजरात के आंतरिक इलाकों, एमपी के मध्य हिस्सों और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से 20 जून
गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर 25 जून
राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब 30 जून
राजस्थान 5 जुलाई