नई दिल्ली। दिल्ली कूच के लिए किसानों का प्रदर्शन ( Farmer protest) लगातार जारी है। शुक्रवार की सुबह से ही पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर अन्नदाताओं ने तीखे तेवर दिखाते हुए दिल्ली की तरफ बढ़ रहे है। यहां रात भर किसान दिल्ली जाने के लिए डटे रहे और सुबह होते ही केंद्र सरकार के खिलाफ ताबड़तोड़ नारेबाजी करते हुए दिल्ली जाने आगे बढ़ने की कोशिश की।
इधर पुलिस ने सुबह सुबह इस हंगामे और किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ ये सभी किसान दिल्ली जाने की जिद पर अड़े हुए है।
गुरूवार से शुरू हुआ किसानों का प्रदर्शन ( Farmer protest) आज और ज़्यादा आक्रामक नज़र आ रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह किसान पुलिस की पाबंदीयों को तोड़कर रोहतक पहुंच गए। रोहतक-दिल्ली हाईवे पर किसान इकट्ठा हो रहे है। इधर दूसरी तरफ से सोनीपत में भी किसानों और पुलिस के बीच झड़प की खबरें मिली है। बताया जा रहा है कि किसानों का एक जत्था पानीपत-सोनीपत बॉर्डर पहुंच गया है।
Farmer protest में उत्तरप्रदेश का मिला साथ
किसानों पर पुलिस की दमनकारी नीति से उत्तरप्रदेश के किसानों का गुस्सा फूटा है। आज यूपी के किसान भी सड़कों पर जंगी प्रदर्शन ( Farmer protest) करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा है कि यूपी का किसान सड़क पर उतरेगा, आज सुबह 11 बजे से बहुत बड़ा प्रदर्शन होगा।हम सभी किसान दिल्ली-देहरादून हाईवे को जाम करेंगे।