रायबरेली। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश में सबसे प्रतिष्ठित और विजयी मानी जाने वाली रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। राहुल के रायबरेली लोकसभा से नामांकन दाखिले के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद रहे।
ये ख़बर भी देखें : बिलासपुर के होटलों में मतदान करने वालों को मिलेगी छूट, एसोसिएशन…
गौरतलब है कि रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर आअज ही फैसला हुआ। साथ ही अमेठी लोकसभा सीट से किशोरी लाल शर्मा के नाम ऐलान किया गया है। हालांकि इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा को अमेठी से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे।
ये ख़बर भी देखें : बड़ी ख़बर : अनवर समेत अन्य आरोपियों से ED ने ज़ब्त…
इन दोनों सीटों पर नामांकन भरने का आज आखिरी तारीख है। इसके साथ ही किशोरी लाल आज कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अमेठी संसदीय सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। बता दें कि किशोरी लाल गांधी परिवार से काफी बहुत लंबे समय से जुड़े हुए हैं, और सोनिया गांधी के वह निजी सचिव भी हैं।
https://twitter.com/AHindinews/status/1786315581131825304