रायपुर। शराब घोटाला मामलें में ACB / EOW ने आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। त्रिपाठी के खिलाफ EOW में FIR दर्ज है। इससे पहले ACB / EOW अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया था।
ये ख़बर भी देखें : दुर्ग ही नहीं रायपुर, राजनांदगांव और बिलासपुर में भी EOW और…
जानकारी के मुताबिक दो हज़ार करोड़ के शराब घोटाले के मामले में EOW ने आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी को बिहार से गिरफ्तार किया है। जहां से अब उसे रायपुर लाया जा रहा है। अरुणपति त्रिपाठी को EOW ने शराब घोटाले मामले में सिंडिकेट का प्रमुख किरदार माना है।