spot_img

बीजापुर में पीडिया के जंगलों में IED ब्लास्ट, दो जवान घायल

HomeCHHATTISGARHBASTARबीजापुर में पीडिया के जंगलों में IED ब्लास्ट, दो जवान घायल

बीजापुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में IED ब्लास्ट हुआ है। माओवादियों दवरा जवानों को हताहत करने की नियत से लगाए गए इस IED की चपेट में दो जवान आए है। ये दोनों जवान एसटीएफ के बताए जा रहे है, जो इस धमाके में घायल हुए है। राहत की बात ये है कि दोनों जवानों की हालत खतरे से बाहर है। बीजापुर जिले के एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की।

ये ख़बर भी देखें : बिलासपुर एयरपोर्ट के निरीक्षण पर पहुंचे प्रमुख सचिव कमलप्रीत और वित्त…

उन्होंने मीडिया को इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि एसटीएफ की टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीडिया के जंगलों में माओवादियों ने सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाने के लिए IED लगाई हुई थी। जिसकी चपेट में आने से दो जवान घायल हुए है। धमाके के बाअद घायल जवानों को STF की टीम कैंप ले कर पहुंचे है। वाहन डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज़ कर उन्हें जिला चिकित्सालय रिफ़र किया है, जहाँ वे खतरे से बाहर बताए गए है।