spot_img

गौरव वल्लभ के भाजपा प्रवेश पर बोले डिप्टी सीएम साव, कांग्रेस अब अप्रासंगिक…

HomeCHHATTISGARHगौरव वल्लभ के भाजपा प्रवेश पर बोले डिप्टी सीएम साव, कांग्रेस अब...

रायपुर। पूर्व कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है। वल्लभ के साथ बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इन दोनों नेताओं के साथ राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं पूर्व लोकसभा उम्मीदवार उपेंद्र प्रसाद ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और संजय मयूख की मौजूदगी में गौरव वल्लभ, अनिल शर्मा और उपेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

ये ख़बर भी देखें : निट्रोसन टैबलेट का अवैध कारोबार, दर्जनभर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रद्द

भाजपा में शामिल होने पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा “कांग्रेस अब अप्रासंगिकता हो गई है। कांग्रेस में ना कोई नेता है, ना नेतृत्व है, ना नीयत है और ना कोई काम है, इसलिए कांग्रेस अब समाप्ति की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं से लेकर निम्न पदों के अधिकारी भी कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। ये बताता है कि अब जनता के बीच कांग्रेस पार्टी की विश्वसनीयता समाप्त हो गई है।”