spot_img

आश्रम में फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने कहा हत्या हुई

HomeNATIONALआश्रम में फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने कहा...

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में ब्रह्मकुमारी आश्रम में शिल्पा नाम की एक महिला का शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। अब महिला के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि घटनास्थल से पुलिस को अभी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही है।

आश्रम में शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिजनों ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। यह मामला प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईस्वरीय विश्वविद्यालय है, जहां ब्रह्मकुमारी शिल्पा का शव बंद कमरे में मिला है।

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि लगातार मृतक को प्रताड़ित किया जा रहा था और अब उसकी हत्या कर दी गई। आपको बता दे कि इससे पहले बीते साल नवंबर महीने में आगरा के आश्रम में भी दो सगी बहनों ने फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली थी।

आगरा के ब्रह्मकुमारी आश्रम में आत्महत्या करने वाली 38 साल की एकता और 32 साल की शिखा तांतपुर के रहने वाले अशोक कुमार सिंघल की बेटियां थीं। दोनों सगी बहनों ने आत्महत्या से पहले तीन पेज का सुसाइड नोट लिखा था। नोट में आत्महत्या का जिम्मेदार संस्था के चार लोगों को ठहराया था। सुसाइड नोट में दोनों बहनों ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से आरोपियों को आसाराम की तरह उम्रकैद की सजा दिए जाने की मांग की थी।