spot_img

सूबे में चुनावी शंखनाद कर बोले शाह, आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करेगा

HomeCHHATTISGARHBILASPURसूबे में चुनावी शंखनाद कर बोले शाह, आने वाला चुनाव देश का...

जांजगीर। भारतीय जनता पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हुँकार भरी। उन्होंने कहा कि “आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। आने वाला चुनाव देश को पूर्ण विकसित और भारत माता को विश्व गुरु बनाने के लिए महत्वपूर्ण चुनाव है।”

भैयाजी ये भी देखें : भारतीय खान ब्यूरो ने ज़ारी किए आंकड़ें, देश में खनिज उत्पादन…

शाह ने कहा कि “सन 2014 में 11 में से 10 सीटें भाजपा को आपने दी, 2019 में 11 में से 9 सीटें भाजपा को दी और विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई और एक नाकारा सरकार, जिसने न तो नक्सलवाद पर लगाम कसी और न ही छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ न्याय किया, उसे उखाड़ फेंका।” शाह गुरुवार को जांजगीर-चाँपा में भाजपा की विजय महासंकल्प रैली में महती जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 10 साल में देश के 60 करोड़ गरीबों का कल्याण करने का काम किया है। इन 10 वर्षों में मोदी जी ने देश के 60 करोड़ गरीबों को घर में नल से जल देने का काम किया, छत्तीसगढ़ में 38 लाख से ज्यादा घरों में पीने का अपनी आजादी के 75 साल बाद पहली बार पहुंचा है। देश के 60 करोड़ लोगों को 5 लाख तक के उपचार का पूरा खर्चा मोदी सरकार उठा रही है।

पूरे छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है, 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाए गए, उसमें से 38 लाख शौचालय छत्तीसगढ़ में बने। 75 साल के बाद छत्तीसगढ़ की बहनों को शौचालय मिला। छत्तीसगढ़ के 2 करोड लोगों को 5 किलो अनाज प्रति व्यक्ति प्रतिमाह मुफ्त में मिलता है। मुफ्त में गरीब का चूल्हा जलाने का काम मोदी सरकार ने किया है।

36 लाख माताओं को गैस का सिलेंडर दिया,10 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिया और पूरे छत्तीसगढ़ में सभी लोगों को कोरोना का नि:शुल्क का टीका लगाया। देश के 130 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाकर भारत और छत्तीसगढ़ को कोरोना से मुक्त बनाने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा, मैं तो आज राम के ननिहाल में आया हूँ। छत्तीसगढ़ राम का ननिहाल है। 500 साल से रामलला अपने घर में नहीं विराज पाए थे, मंदिर नहीं बना था, कांग्रेस ने साढ़े 500 साल से लटके हुए मसले को 75 सालों में समाप्त नहीं किया जबकि मोदी जी ने 22 जनवरी को रामलला के मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर राम मंदिर का संकल्प पूरा किया।

दो महीने में 30 फीसदी तक पूरी की “मोदी गारंटी”

शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की सरकार अभी-अभी बनी है। गुजरात में कहावत है पूत के लक्षण पालने से ही मालूम पड़ते हैं। 2 महीने में ही लगभग लगभग 30 प्रतिशत मोदी गारंटी को विष्णु देव साय की सरकार ने पूरा कर दिया है, चाहे धान का बोनस देना हो, चाहे अगले महीने महतारियों को प्रणाम करने के लिए हर महीना 1000 रुपए भेजना हो हर वादे को छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भैयाजी ये भी देखें : जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कमिश्नर-कलेक्टर ने किया स्वागत

शाह ने विश्वास दिलाया कि जो वादा मोदी जी ने किया है, वह पत्थर की लकीर है। मोदी की हर गारंटी पूरी होगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने पुरजोर अपील की कि इस बार पूरे छत्तीसगढ़ की 11 की 11 लोकसभा सीटें जिताकर कमल खिलाएँ, मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएँ, मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत बनाएँ मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत बनाएँ।