spot_img

महापौर ने पेश किया फ़ायदे का बजट, क्लीन कॉरिडोर, वर्ल्ड स्किल सेंटर, लाइट मेट्रो जैसी कई घोषणाएं

HomeCHHATTISGARHमहापौर ने पेश किया फ़ायदे का बजट, क्लीन कॉरिडोर, वर्ल्ड स्किल सेंटर,...

रायपुर। सूबे की राजधानी रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने आज अपने कार्यकाल का आख़री बजट पेश किया। मेयर ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र के लिए 1901 करोड़ 89 लाख 64 हजार का बजट अनुमान पेश किया है। इसमें 1901 करोड़ 31 लाख 93 हजार रुपए विभिन्न योजनाओं में खर्च किए जाएंगे।

भैयाजी ये भी देखें : बिरनपुर मामला : CBI जाँच की घोषणा पर भूपेश का हमला,…

आय और व्यय मिलाकर इस बार निगम को 57 लाख 71 हजार का फायदा होगा। गौरतलब है कि रायपुर नगर निगम में पहली बार मुनाफ़े का बजट पेश किया गया है। इस बजट में निगम की 250 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। पहली बार निगम ने 57 लाख 71 हजार फायदे का बजट पेश किया है। पिछली बार 74 लाख घाटे का बजट था।

महापौर ढेबर ने अपने आख़री बजट में शहर के युवाओं और महिलाओं पर फोकस किया है। बजट में 10.15 करोड़ रुपए की लागत से “वर्ल्ड स्किल सेंटर” खोलने की भी घोषणा की गई है। जहाँ युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। सात करोड़ की लागत से क्‍लीन कोरिडोर बनाने का ऐलान भी महापौर ने किया है। इसके इतर रायपुर शहर के विकास, प्रदूषण कम करने के इंतजाम को लेकर भी बड़ी घोषणा की गई है।

देखिए रायपुर शहर की महत्वपूर्ण घोषणाएं

  • नगर निगम क्षेत्र में 10 वेंडिंग जोन तैयार किए जाएंगे
  • प्रदूषण नियंत्रण के लिए क्लीन कॉरिडोर का 7 करोड़ की लागत से निर्माण होगा
  • तेलीबांधा, NIT, सिटी कोतवाली से जय स्तंभ चौक के मध्य मिनी टाइम स्क्वायर 8 करोड़ की लागत से बनेगा
  • लाइट मेट्रो ट्रेन की व्यवस्था के लिए 500 करोड़ की परियोजना पीपीआई मोड़ से पूरा करने के लिए प्रस्ताव
  • सड़क, नाली, फुटपाथ, चौक चौराहा सौन्दर्यकरण, शहर की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार
  • शहर के प्रवेश द्वार होंगे आकर्षक
  • मल्टीप्ले, सिटी पिकनिक प्वाइंट की सौगात शहर वासियों को मिलेगी