spot_img

पीएम मोदी ने दी सीएम विष्णुदेव को जन्मदिन की बधाई, अमित शाह ने “प्रभु श्री राम” से की कामना…

HomeCHHATTISGARHपीएम मोदी ने दी सीएम विष्णुदेव को जन्मदिन की बधाई, अमित शाह...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा “छत्तीसगढ़ के ओजस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

भैयाजी ये भी देखें : सरस मेला : छत्तीसगढ़ की 133 महिला स्व-सहायता समूह ने लिया…

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा कि “साय छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। गरीबों और वंचित समुदायों के प्रति उनकी चिंता भी उल्लेखनीय है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर दी गई शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।”

इसके आलावा देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम साय को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ में गरीब कल्याण व सुशासन के नए कीर्तिमान बनाएगी। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूँ।”

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भी सीएम साय को उनके जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने लिखा “छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। माई दंतेश्वरी से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें तथा आपके कुशल नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ राज्य विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।”

वहीँ सूबे के वरिष्ठ नेता और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी मुख्यमंत्री विष्णु देव के जन्मदिन पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। बृजमोहन ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के साथ एक तस्वीर साझा कर लिखा “जीवेत शरद: शतम् शतम्, सुदिनं सुदिनं जन्मदिनम। धर्म और जन्मभूमि की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले, छत्तीसगढ़ महतारी के लाडले सपूत, सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं।”