spot_img

Video : मुख्यमंत्री विष्णुदेव का जन्मदिन आज, नाती नातिन संग काटा केक…

HomeCHHATTISGARHVideo : मुख्यमंत्री विष्णुदेव का जन्मदिन आज, नाती नातिन संग काटा केक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके जन्मदिन पर राज्य अतिथि गृह “पहुना” में बधाई देने वालों की लंबी कतार दिखी। सूबे के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सीएम विष्णुदेव से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्त वार्ता) अमित कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, बसवराजु एस, राहुल भगत, रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह उपस्थित रहेl इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने अपने नाती वेदांश और नातिन वंशिका के साथ जन्मदिन का केक भी काटा।

भैयाजी ये भी देखें : सरस मेला : छत्तीसगढ़ की 133 महिला स्व-सहायता समूह ने लिया…

इसके आलावा मुखयमंत्री साय को जन्मदिन की बधाई प्रदेशभर के अलग अलग जिलों के बच्चों ने भी प्रेषित की है। बच्चों के प्यारे और बच्चों से असीम स्नेह करने वाले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के लिए सुदूर बीजापुर से जन्मदिन पर बधाई संदेश आया है। बच्चों ने अपनी ओर से मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। वहीँ जशपुर के बच्चे उनके आने का इंतज़ार कर रहे है।