spot_img

दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मिले कृषि मंत्री रामविचार नेताम, कई विषयों पर हुई चर्चा

HomeCHHATTISGARHदिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मिले कृषि मंत्री रामविचार नेताम, कई विषयों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडवीय और कृषि तथा जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा से सौजन्य मुलाकात की। सूबे के मंत्री नेताम ने इस मौके पर केंद्रीय मंत्रियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनहित में किये जा कार्याे से अवगत कराया।

भैयाजी ये भी देखें : रेत के अवैध खनन व परिवहन पर बड़ी कार्यवाही, 6 चैन…

उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों को बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश वासियो को दिए गए गारंटियों को पूरा करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की कल्याणकारी फैसलों से छत्तीसगढ़ की जनता काफी खुश है। मंत्री नेताम ने केंद्रीय मंत्रियों को विभागीय प्रगति की भी जानकारी दी। साथ ही दोनों मंत्रियों से तमाम मुद्दों पर भी चर्चा की।