spot_img

नक्सलियों ने किया ठेकेदार-लेबरों का अपहरण, JCb भी ले गए साथ

HomeCHHATTISGARHनक्सलियों ने किया ठेकेदार-लेबरों का अपहरण, JCb भी ले गए साथ

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा से बड़ी खबर आ रही है। यहां के जगरगुंडा थाने से नक्सलियों ने 4 लोगों को अगवा कर लिया है। अगवा लोगों में तीन मजदूर एक ठेकेदार शामिल है।

नक्सली ठेकेदार की जेसीबी भी साथ ले गए हैं। बताया जाता है कि यह ठेकेदार नल जल मिशन योजना पर काम कर रहा था। अपहरण की घटना 11 जनवरी की बताई जा रही है, लेकिन खुलासा 12 जनवरी को हुआ है। गौरतलब है कि ये गांव जगरगुंडा थानाक्षेत्र के सिंगराम का है। यह इलाका घोर नक्सली प्रभावित क्षेत्र है।यह बीजापुर व सुकमा का सरहदी इलाका है. यहां नक्सली जो चाहते हैं वो करते हैं।

सुकमा में लगातार नक्सली सक्रिय

सुकमा में नक्सली लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है। नक्सलियों ने 30 जनवरी को भी सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला किया था। इस गोलीबारी में 3 जवान शहीद हो गए थे, जबकि, 14 जवान घायल थे।