spot_img

नेपाल में फर्जी तरीके से भारतीय आधार कार्ड बनाने वाला गिरोह सक्रिय, पुलिस ने पड़ोसी देश को दी सूचना

HomeNATIONALनेपाल में फर्जी तरीके से भारतीय आधार कार्ड बनाने वाला गिरोह सक्रिय,...

चंपावत। कोरोना काल में नेपाल में फर्जी तरीके से भारतीय आधार कार्ड बनाने वाला गिरोह (Indian Aadhar card maker gang) सक्रिय हुआ है। उत्तराखंड की चंपावत पुलिस ने उक्त गिरोह की जानकारी जुटाकर नेपाल के अधिकारियों को सूचना दी है। मामलें में अब तक किसी भी तरह की गिरफ्तारी नहीं हुई है। चंपावत पुलिस अब अपने स्तर से मामलें में एक्शन लेने की तैयारी कर रही है।

भैयाजी ये भी देखे – काशी में देव दीपावली की तैयारी, शामिल होंगे पीएम मोदी!

यह है पूरा मामला

कंचनपुर जिले के महेंद्रनगर में कुछ लोग फर्जी तरीके से भारतीय आधार कार्ड (Indian Aadhar card maker gang) बनाने का रैकेट चला रहे हैं। यह सूचना चंपावत पुलिस को मिली थी। मामला संज्ञान में आते ही यहां की पुलिस ने नेपाल के अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी थी। चंपावत पुलिस ने अंदेशा जताया जा रहा है कि नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे कई लोग फर्जी आधार कार्ड का प्रयोग भी कर रहे होंगे।

भैयाजी ये भी देखे – पहाड़ों में बर्फबारी से पटना में टूटा रिकार्ड, बिहार में बढ़ी ठंड

भारत-नेपाल सीमा है बंद

कोरोना संक्रमण के चलते भारत-नेपाल सीमा बंद कर दी गई है। नेपाल में भारतीयों को बमुश्किल प्रवेश मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर नेपाली नागरिकों को आधार कार्ड (Indian Aadhar card maker gang) या नेपाल प्रशासन की ओर से जारी पास के जरिए भारत में आसानी से प्रवेश मिल रहा है। भारत के विभिन्न राज्यों में अब तक 11  हजार नेपाली नागरिकों ने प्रवेश किया है। इनमें करीब 70 प्रतिशत नेपाली नागरिक भारतीय आधार कार्ड दिखाकर भारत की सीमा में प्रवेश किया है। दिखाकर इंडिया की सीमा में दाखिल हुए हैं। एसपी चंपावत लोकेश्वर सिंह ने इस तरह के फर्जीवाड़ा होने की पुष्टि की है। मामलें में सख्त जांच करने का निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को एसपी ङ्क्षसह ने दिया है।